लॉकडाउन के दो हफ्तों में 5 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, अगले एक हफ्ते में हालात ज्यादा खराब होने का अनुमान : रिपोर्ट

 कोरोनावायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले शुरुआती आंकड़ों पर गौर करें, तो यह काफी डराने वाले थे। इन आंकड़ों के आधार पर दावा किया गया था कि शहरी इलाकों में कोरोवायरस की वजह से बेरोजगारी दर बढ़कर 30.9 फीसदी हो जाएगी, जबकि ओवरऑल बेरोजगारी दर के 23.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के साप्ताहिक सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें, तो मध्य मार्च में 8.4 फीसदी रहने वाली बेरोजगारी दर 5 अप्रैल तक बढ़कर 23 फीसदी हो गई है।




5 करोड़ लोग हुए बेरोजगार
भारत के सांख्यिकीविद प्रनब सेन के मुताबिक अगर एक अनुमानित कैलकुलेशन के आधार पर लॉकडाउन के पिछले दो हफ्तों में करीब 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों बेरोजगार हुए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग अपने घरों को वापस चले गए हैं। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में बेरोजगारी दर में अनुमानित आंकड़ों से कहीं ज्यादा का इजाफा देखा जा सकता है। मतलब लॉकडाउन के खत्म होने का बाद बेरोजगारी दर के सटीक आंकड़ों का पता लग सकेगा।



अमेरिका में एक करोड़ लोग हुए बेरोजगार
मिंट की खबर के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ इकोनॉमिक्स हिमांशू ने कहा कि बेरोजगारी दर भारत ही नहीं वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकती है। आंकड़ों में दावा किया गया है कि पिछले हफ्तों में अमेरिका में करीब 1 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बेरोजगारी दर में कितना बढ़ोतरी होगी। यह देखना अहम हो जाएगा। हिमांशू की मानें, तो देश का लगभग एक-तिहाई कार्यबल अस्थायी होता है, जिनके पास इकोनॉमिक सेफ्टी और सिक्योरिटी नहीं होती है। इससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार को लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए उचित कदम उठाने होंगे।


हायरिंग एक्टिविटी में गिरावट
भारत में इस साल मार्च में जॉब हायरिंग में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।लीडिंग जॉब पोर्टल नौकरी डॉट डॉम के मुताबिक ट्रैवेल, एविएशन रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जॉब हायरिंग में सबसे ज्यादा 56 फीसद की गिरावट दर्ज की गयी है। नौकरी डॉट कॉम के चीफ ऑफिसर पवन गोयल ने कहा कि मार्च 2020 में नौकरी डॉट कॉम पर हायरिंग एक्टिविटी में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। लोकडाउन के शुरुआती 10 दिनों में इसमें 10 फीसदी की गिरावट देखी गई है।



किस शहर में हायरिंग में कितनी गिरावट



  • दिल्ली -26 फीसदी

  • चेन्नई - 24 फीसदी

  • हैदराबाद - 18 फीसदी

  • दिल्ली एनसीआर में हायरिंग एक्टिविटी में सबसे ज्यादा 66 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

  • 13 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस की हायरिंग में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

  • जीरो से 7 साल के एक्सपीरियंस की हायरिंग में 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


Popular posts
कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है, ऐसी स्थिति में निराश होने से बचना चाहिए। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार एक व्यक्ति बहुत मेहनत करता था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। असफलता और धन की कमी की वजह से उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में वह दुखी हो गया। एक दिन वह अपने गुरु के पास पहुंचा। दुखी व्यक्ति ने संत को अपनी सारी परेशानियां बता दीं। संत ने उसकी सारी बातें ध्यान से सुनी। गुरु समझ गए कि उनका शिष्य बहुत ज्यादा निराश है। उन्होंने शिष्य को एक कथा सुनाई। गुरु ने कहा कि किसी गांव में एक लड़के ने बांस और कैक्टस का पौधा लगाया। बच्चा रोज दोनों पौधों को बराबर पानी देता था। सारी जरूरी देखभाल करता था। इसी तरह काफी समय व्यतीत हो गया। कैक्टस का पौधा तो पनप गया, लेकिन बांस का पौधे में कुछ भी प्रगति नहीं दिख रही थी। लड़का इससे निराश हुआ, लेकिन उसने दोनों पौधों की देखभाल करना जारी रखा। कैक्टस का पौधा तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन बांस का पौधा वैसा का वैसा ही था। लड़का ने कुछ दिन और दोनों की देखभाल की। अब बांस के पौधे में थोड़ी सी उन्नति दिखाई दी। लड़का खुश हो गया। इसी तरह कुछ और दिन निकल गए। अब बांस का पौधा बहुत तेजी से बढ़ रहा था। कैक्टस का पौधा छोटा रह गया। संत ने शिष्य से कहा कि इस कथा की सीख यह है कि बांस का पौधा पहले अपनी जड़े मजबूत कर रहा था। इसीलिए उसकी शुरुआत बहुत धीरे-धीरे हुई, लड़का इससे निराश नहीं हुआ और उसने देखभाल जारी रखी। जब उसकी जड़े मजबूत हो गईं तो वह तेजी से बढ़ने लगा। ठीक इसी तरह हमारे साथ भी होता है। कभी-कभी हमें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन फल देरी से मिलता है। ऐसी स्थिति में मेहनत करते रहना चाहिए। निराश होने से बचें।
Image
कमलनाथ का इस्तीफे का ऐलान; 15 मिनट बाद निर्दलीय मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा- नई सरकार को समर्थन दूंगा
ईरान और अमेरिका की लड़ाई में भारत को कितना होगा नुकसान! इससे आपका क्या बिगड़ेगा, फटाफट जानिए
देश में कोरोनावायरस की वैक्सीन का जानवरों पर प्रयोग शुरू, 4 से 6 महीने में नतीजे मिलने की उम्मीद