लॉकडाउन से बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारने और मांग बढ़ाने के लिए एक और राहत पैकेज दे सकती है सरकार
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद के बनने वाले हालातों पर पर नजर रख रही है। इसके अलावा सरकार लॉकडाउन का कारण गिरी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए एक और राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है। इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। यह जानकारी रविवार को एक वरिष्ठ अधि…
लॉकडाउन के दो हफ्तों में 5 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, अगले एक हफ्ते में हालात ज्यादा खराब होने का अनुमान : रिपोर्ट
कोरोनावायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले शुरुआती आंकड़ों पर गौर करें, तो यह काफी डराने वाले थे। इन आंकड़ों के आधार पर दावा किया गया था कि शहरी इलाकों में कोरोवायरस की वजह से बेरोजगारी दर बढ़कर 30.9 फीसदी हो जाएगी, जबकि ओवरऑल बेरोजगारी दर के 23.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था। सेंटर फॉर मॉनिट…
Image
देश में कोरोनावायरस की वैक्सीन का जानवरों पर प्रयोग शुरू, 4 से 6 महीने में नतीजे मिलने की उम्मीद
कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अच्छी खबर है। देश में ही कोरोनावायरस की वैक्सीन का जानवरों पर प्रयोग शुरू हो गया है। नतीजे आने में 4 से 6 महीने का वक्त लगेगा। गुजरात की जायडस कैडिला कंपनी यह वैक्सीन बना रही है। इसी कंपनी ने 2010 में देश में स्वाइन फ्लू की सबसे पहली वैक्सीन तैयार की थी।  मार्च से ही व…
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सुझाव- संक्रमितों की पहचान करने वाला हर टेस्ट मुफ्त हो, प्राइवेट लैब ज्यादा फीस लें तो सरकार वह पैसा चुकाए
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को सुझाव दिया कि कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए होने वाला हर टेस्ट मुफ्त में किया जाए। जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र से कहा कि ऐसा तंत्र भी विकसित कीजिए, जिससे टेस्ट के लिए लोगों से ज्यादा फीस ली जाए तो उसे सरकार वापस लौटाए। जस्टिस अशोक भूषण …
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी; धनुर्धर प्रभु श्रीराम के साथ भक्त वत्सल हनुमान का चित्र
हनुमान जयंती के मौके पर बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी किया। इस लोगो में धनुषधारी प्रभु राम के चित्र को केंद्र में रखा गया है। साथ ही उनके परमभक्त बजरंगी बली को भी स्थान मिला है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु राम का चित्र है।…
कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है, ऐसी स्थिति में निराश होने से बचना चाहिए। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार एक व्यक्ति बहुत मेहनत करता था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। असफलता और धन की कमी की वजह से उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में वह दुखी हो गया। एक दिन वह अपने गुरु के पास पहुंचा। दुखी व्यक्ति ने संत को अपनी सारी परेशानियां बता दीं। संत ने उसकी सारी बातें ध्यान से सुनी। गुरु समझ गए कि उनका शिष्य बहुत ज्यादा निराश है। उन्होंने शिष्य को एक कथा सुनाई। गुरु ने कहा कि किसी गांव में एक लड़के ने बांस और कैक्टस का पौधा लगाया। बच्चा रोज दोनों पौधों को बराबर पानी देता था। सारी जरूरी देखभाल करता था। इसी तरह काफी समय व्यतीत हो गया। कैक्टस का पौधा तो पनप गया, लेकिन बांस का पौधे में कुछ भी प्रगति नहीं दिख रही थी। लड़का इससे निराश हुआ, लेकिन उसने दोनों पौधों की देखभाल करना जारी रखा। कैक्टस का पौधा तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन बांस का पौधा वैसा का वैसा ही था। लड़का ने कुछ दिन और दोनों की देखभाल की। अब बांस के पौधे में थोड़ी सी उन्नति दिखाई दी। लड़का खुश हो गया। इसी तरह कुछ और दिन निकल गए। अब बांस का पौधा बहुत तेजी से बढ़ रहा था। कैक्टस का पौधा छोटा रह गया। संत ने शिष्य से कहा कि इस कथा की सीख यह है कि बांस का पौधा पहले अपनी जड़े मजबूत कर रहा था। इसीलिए उसकी शुरुआत बहुत धीरे-धीरे हुई, लड़का इससे निराश नहीं हुआ और उसने देखभाल जारी रखी। जब उसकी जड़े मजबूत हो गईं तो वह तेजी से बढ़ने लगा। ठीक इसी तरह हमारे साथ भी होता है। कभी-कभी हमें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन फल देरी से मिलता है। ऐसी स्थिति में मेहनत करते रहना चाहिए। निराश होने से बचें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनडीए और विपक्षी दलों के 16 सांसदों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा की। बैठक के बाद बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन एकसाथ नहीं हटाया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री न…
Image